सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत और कई घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

1847 Shares

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सबसे मशहूर समुद्र तटों में शामिल सिडनी के बोंडी बीच पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी।

इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना बाद बड़ी संख्या में लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे।

पुलिस का बयान आया सामने

इस घटना को लेकर पुलिस सिडनी पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सिडनी के प्रसिद्ध बोंडी बीच पर रविवार को कई गोलियों की आवाज की खबरों के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जनता से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आग्रह किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि पुलिस बॉन्डी बीच पर हो रही एक घटना पर कार्रवाई कर रही है और जनता से उस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए।

बड़ी संख्या में बीच पर पहुंचते हैं पर्यटक

गौरतलब है कि पूर्वी सिडनी में स्थित बोंडी बीच ऑस्ट्रेलिया का सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट है, जो विशेष रूप से सप्ताहांतों पर बड़ी संख्या में सर्फर, तैराकों और पर्यटकों को आकर्षित करता है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुछ देर तक गोलियों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *