JDU नेता सुनील कुमार का बढ़ा कद, उच्च शिक्षा विभाग की मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

1788 Shares

राज्य की एनडीए सरकार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का राजनीतिक कद और मजबूत हो गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शिक्षा विभाग के साथ-साथ उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इसे सरकार द्वारा उनके अनुभव और कार्यक्षमता पर बढ़ते भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। भोरे विधानसभा से विधायक सुनील कुमार एनडीए सरकार में लगातार तीसरी बार मंत्री बने हैं।

इससे पूर्व भी वे विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। शिक्षा विभाग के अलावा उन्होंने उत्पाद एवं निबंधन विभाग का भी सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था, जहां उनके कार्यों की सराहना हुई थी।

शिक्षा मंत्री का कद बढ़ने की खबर से भोरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताया है।

उनका मानना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से भोरे विधानसभा को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे और शिक्षा व तकनीकी क्षेत्र में ठोस पहल देखने को मिलेगी।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इससे युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और विकास की रफ्तार तेज होगी। समर्थकों का कहना है कि सुनील कुमार का अनुभव और नेतृत्व राज्य के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *