BJP मंडल अध्यक्ष की फेसबुक आईडी से विवादित पोस्ट, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

2.9kViews
1733 Shares

आगरा जिले के राजनीतिक गलियारे में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा के एक पदाधिकारी ने गंभीर और भावनात्मक पोस्ट करते हुए आत्महत्या करने की बात कही। हालांकि बाद में फेसबुक से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अछनेरा देहात कौशल प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी से बुधवार को एक बेहद गंभीर और भावनात्मक पोस्ट वायरल हो गई। पोस्ट में उन्होंने आत्मसम्मान का हवाला देते हुए कुछ स्थानीय राजनीतिक व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पोस्ट में लिखे गए शब्दों में उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर गहरा दुख प्रकट किया और जिले के एक पदाधिकारी सहित अन्य व्यक्तियों पर मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए। पोस्ट सामने आते ही स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों में चिंता फैल गई।

कई लोगों ने कमेंट कर मामले की जानकारी लेने और उन्हें शांत करने की कोशिश की। पोस्ट के बाद क्षेत्र में तरह–तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। लोग इस पोस्ट के पीछे की परिस्थितियों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट किस संदर्भ में किया गया और वास्तविक स्थिति क्या है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि मामले की तत्काल जानकारी ली जाए और संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा व मानसिक स्थिति का ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *