शादी में रसगुल्ले पर जंग: गया में जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां, FIR दर्ज

2.1kViews
1474 Shares

बोधगया के निजी होटल में शादी समारोह का आयोजन पिछले 29 नवंबर को की गई थी। इस दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। होटल में दुल्हन पक्ष को ठहराया गया था। जहां हथियार गांव से दूल्हा बारात लेकर होटल पहुंचा था। जहां शादी समारोह होना था।

शादी समारोह में मिठाई कम जाने के कारण दुल्हन पक्ष के लोगों ने जमकर बवाल काटा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि खाना खाने का स्टॉल लगा सभी लोग खाना ले रहे है। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसे जो हाथ लगा उससे पिटाई करनी शुरू कर।

रसगुल्ला की कमी को लेकर मारपीट

इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। दोनों पक्ष के परिजन स्थिति को संभालने में जुटे थे। समारोह में जयमाला से लेकर कई रस्में पूरी हो चुकी थी। सिर्फ मंडप में शादी के लिए बैठना था।तभी यह कोहराम मची है। सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आई है।

दुल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि रसगुल्ला की कमी को लेकर मारपीट की गई। लेकिन दुल्हन पक्ष के द्वारा बोधगया थाना में दहेज की मांग करने का झूठा मुकदमा किया है। मुकदमे के बावजूद दुल्हा पक्ष के लोगों के द्वारा दुल्हन पक्ष के परिजनों को शादी करने के लिए मनाते रहे लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग तैयार नहीं है।

दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज

दुल्हा की मां मुन्नी देवी ने बताई कि मारपीट के दौरान दोनों के पक्ष के लोग आपस समझौता कर हीं रहे थे कि दुल्हन पक्ष के लोगो ने शादी में दुल्हन को देने वाले जो गहना जेवर लेकर आई थी। उसे लेकर दुल्हन के साथ चली गई।

यहां तक कि शादी समारोह के लिए होटल की बुकिंग भी दुल्हा पक्ष के द्वारा कराई गई थी। बताती है कि वह शादी कराने को राजी लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग अड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *