शादी की दूसरी सालगिरह पर Randeep Hooda and Lin Laishram ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, फैंस रह गए सरप्राइज

2.4kViews
1188 Shares

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी एक्टर और एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम ने फैंस को आज सरप्राइज कर दिया। दोनों ने एक ऐसी घोषणा की जिससे उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शादी के दो साल शादी के बाद कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर

स्पेशल पोस्ट के जरिए की अनाउंसमेंट

कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं और दोनों ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर ये न्यूज शेयर कर कपल ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की पोस्ट शेयर करते हुए रणदीप और लिन ने लिखा- लव,एडवेंचर के दो साल पूरे होने के साथ एक छोटा सा वाइल्ड जोकि आने वाला है।

लोगों ने दी कपल को बधाई

इसी के साथ सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट सेक्शन में उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देने लगे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, “शादी की सालगिरह मुबारक! काश आपने लाल चावल की खीर खाई होती।” एक और ने लिखा, “बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।”

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

रणदीप की मुलाकात लिन से नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप, मोटली में हुई थी। दोनों में तुरंत दोस्ती हो गई। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2023 में मणिपुर के इम्फाल में शादी कर ली। दोनों ने पारंपरिक मैतेई विवाह समारोह में शादी की, जहां रणदीप एक मणिपुरी दूल्हे के रूप में बेहद खूबसूरत लग रहे थे, जबकि लिन ढेर सारे सोने के गहनों से सजी एक पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन बनी हुई थीं। उनकी शादी एक भव्य लेकिन निजी समारोह था जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल हुए थे।

बता दें कि रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम एक अभिनेत्री हैं। वह जाने जान, मैरी कॉम, एक्सोन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *