चांदी पहनने से किन्हें मिल सकता है फायदा, ध्यान रखें ये जरूरी नियम

3.1kViews
1604 Shares

आपने अक्सर कई लोगों को चांदी के गहने पहने देखा होगा। ज्योतिष शास्त्र में चांदी को एक शुभ धातु के रूप में देखा जाता है। ऐसे में यदि आप ज्योतिष के कुछ नियमों को ध्यान में रखते हुए चांदी धारण (Chandi Pehenne Ke Fayde) करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

मिलते हैं ये फायदे

ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है, जो मन और भावनाओं का कारक माने गए हैं। ऐसे में यदि आप चांदी धारण करते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे चिंता, तनाव और बेचैनी जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चांदी पहनने से जातक की मानसिक स्थिरता बढ़ती है और शांति का अनुभव होता है। साथ ही चांदी नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का भी कार्य करती है। इसे पहनने से जातक को शुक्र ग्रह का भी शुभ देखने को मिल सकता है।

किन्हें पहननी चाहिए चांदी

ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को चांदी पहनने से विशेष लाभ मिल सकते हैं। इसके अलावा, वृषभ और तुला राशि के लोग भी चांदी पहन सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छे परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को चांदी पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए या फिर किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए।

ध्यान रखें ये बातें

छोटी उंगली (कनिष्ठा) या फिर हाथ के अंगूठे में चांदी की बिना जोड़ वाली अंगूठी या छल्ला पहनना अच्छा माना गया है। वहीं महिलाओं के लिए बाएं हाथ में चांदी का छल्ला धारण करना शुभ माना गया है। चांदी पहनने के लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन को सबसे शुभ माना गया है।

क्योंकि जहां सोमवार को चंद्र देव से जोड़कर देखा जाता है, वहीं शुक्रवार का दिन शुक्र देव को समर्पित है। इन दिनों पर यदि आप चांदी पहनते हैं, तो इससे आपको शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *