हालांकि रूहुल्ला ने किसी अन्य उम्मीदवार का खुला समर्थन नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि उनके समर्थकों ने पीडीपी उम्मीदवार आगा मुंतजिर मेहंदी के पक्ष में मतदान किया। सूत्रों का कहना है कि बैठक का मुख्य एजेंडा हाल के उपचुनावों में नेकां की करारी हार, विशेषकर उसके मजबूत गढ़ माने जाने वाले बडगाम में मिली पराजय पर चर्चा करना होगा।