बैठक में अपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानक कड़ाई से लागू हों, अंधे मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ब्लैक स्पाट पर त्वरित सुधार हो और संवेदनशील समय में ट्रैफिक पुलिस विशेष निगरानी करे।बैठक में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी, एनएचएआइ प्रतिनिधि और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।