“पंजाबी सिंगर का निधन: 500+ हिट गानों के साथ दुनिया से विदा”

2.9kViews
1156 Shares

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री (Punjabi Music Industry) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 150 से अधिक गायकों को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले मशहूर गीतकार निम्मा लोहारका (Nimma Loharka) जिनका असली नाम निर्मल सिंह था का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

 

500 से अधिक गानों के रचयिता

निम्मा लोहारका के आकस्मिक निधन से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने करियर में 500 से भी अधिक यादगार गाने लिखे जिनकी बदौलत कई गायकों ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।निम्मा का जन्म 1977 में अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव लोहारका में हुआ था और उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लोहारका में ही किया जाएगा।

कई सिंगर्स को बनाया सुपरस्टार

निम्मा लोहारका के लिखे गीतों ने दलजीत दोसांझ, अमरिंदर गिल, मलकीत सिंह, रविंदर गरेवाल, फिरोज खान, नछत्तर गिल और दिवंगत कुलविंदर ढिल्लों जैसे कई बड़े पंजाबी सिंगर्स के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।उनका लिखा और कुलविंदर ढिल्लों का गाया गाना ‘जदों पैंदी आ तरीक किसे जट्ट दी’ आज भी पंजाबी संगीत के सबसे सदाबहार और अमर गीतों में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *