एजाज़ खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘सलमान लाला का गुनाह यह नहीं था कि वह गैंगस्टर था

2.6kViews
1991 Shares

गैंगस्टर सलमान लाला की डूबने से मौत के मामले में स्टोरी अपलोड वाला अभिनेता एजाज खान क्राइम ब्रांच में शनिवार शाम पेश हुआ। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पूछताछ के दौरान फटकार लगाई है। इस दौरान खान के बयान दर्ज करने के साथ मोबाइल भी जब्त किया गया है। एजाज ने अपनी गलती के लिए पुलिस से माफी मांगी। एजाज ने कहा कि मुझे गलतफहमी हो गई थी और मैं कानून का सम्मान करता हूं।

दंडोतिया ने बताया, सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उससे संबंधित पोस्ट डालने पर अभिनेता एजाज खान निवासी मुंबई के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। आरोपी एजाज को नोटिस भेजने पेश होने के आदेश दिए गए थे। मामले में कार्रवाई के बाद ही एजाज खान का वीडियो दोबारा आया, जिसमें एजाज ने बताया कि वीडियो गलत था, जो गलत जानकारी से बना था। एजाज अपने वकील के साथ पहुंचा था।

दंडोतिया के मुताबिक, एजाज ने माफी भी मांगी। उसे साफ हिदायत दी गई कि सोशल मीडिया पर गलत लाइक, कमेंट और वायरल करने पर तत्काल एफआइआर की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *