सावधान पर्यटक! गलती से भी ताजमहल में न लेकर जाएं ये सामान, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

2.8kViews
1603 Shares

अगर आप ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और सुरक्षा एजेंसियों ने ताजमहल की सुरक्षा और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नियमों को बेहद सख्त कर दिया है। अधिकारी साफ चेतावनी देते हैं कि प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने पर न केवल प्रवेश से रोका जाएगा बल्कि कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है यहां तक कि जेल भी हो सकती है।

ताजमहल में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं ये 10 चीजें

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के कई मामले सामने आने के बाद इन चीज़ों को ले जाना पूरी तरह वर्जित है:

हथियार: चाकू, विस्फोटक या उनके जैसे दिखने वाले रिप्लिका आइटम पर पूरी तरह बैन है।

ज्वलनशील पदार्थ: दियासलाई (माचिस), लाइटर, पेट्रोल या कोई भी ज्वलनशील (Flammable) वस्तु ले जाना मना है।

तंबाकू उत्पाद: बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, सिगार और ई-सिगरेट जैसी चीजें प्रतिबंधित हैं।

खाने-पीने की वस्तुएं: किसी भी प्रकार की खाने-पीने की वस्तु या ट्रेटा पैक में ड्रिंक (जैसे जूस) प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *