सिंगरौली: करवा चौथ पर चंद्र दर्शन में देरी की संभावना, 3 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

8.0kViews
1062 Shares

सिंगरौली। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मौसम बिगड़ने की संभावना है, जिसके चलते करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन में देरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अर्नब के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा के साथ नमी आ रही है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

वहीं, राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में भी आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। करवा चौथ पर महिलाओं के लिए चंद्रमा के दर्शन में देरी हो सकती है, क्योंकि बादलों के कारण आसमान साफ नहीं रहने की संभावना है।

प्रशासन ने अति भारी बारिश वाले जिलों में सतर्कता बरतने और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *