फतेहपुर के हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र बने मिसाल, 12 किमी दूर PET अभ्यर्थी को सेंटर तक पहुंचाया; एसपी से मिलेगा इनाम

4.2kViews
1589 Shares

चौराहे में वाहन चेकिंग के नाम पर शोषण, या नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जैसी ख्याति वाली यातायात पुलिस के जवान ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

पीईटी परीक्षा देने जिले पहुंची प्रयागराज की छात्रा प्रतिभा साहू को अपनी बाइक में बैठाकर 12 किलोमीटर दूर सेंटर में छोड़ा और परीक्षा का मौका प्रदान कराया। पुलिसिंग के इस मित्र चेहरे पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने न सिर्फ मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह की सराहना की बल्कि पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

प्रयागराज के सिविल लाइन से पीईटी की परीक्षा देने के लिए जिले पहुंची प्रतिभा साहू का परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी में था। वह सुबह 9.05 बजे रोडवेज बस से चौडगरा में उतरी। यहां बिंदकी के लिए वाहन की तलाश करने लगी।
परीक्षार्थी के अनुसार उसने स्थानीय ई-रिक्शा व टेंपों वालों से दोगुणा पैसा लेकर सेंटर में छोड़ने की गुजारिश की लेकिन वह सवारी पूरी होने पर ही चलने की बात कर रहे थे।

समय गुजर रहा था, ऐसे में चौराहे में ड्यूटी दे रहे मुख्य आरक्षी से अनुरोध किया, जिसके बाद वह अपनी बाइक में बैठाकर परीक्षा केंद्र छोड़ने गये और समय रहते मुख्य गेट से प्रवेश मिल गया। उधर मुख्य आरक्षी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। मेरी थोड़ी से मेहनत से हो सकता है कि बच्ची का भविष्य बेहतर हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *