शुक्रवार दर्शकों के लिए ढेर सारा मनोरंजन लेकर आता है। हर सप्ताह सिनेप्रेमियो के लिए कोई न कोई ऐसी वेब सीरीज और फिल्म आती है, जो उनके वीकेंड को बोरियत से बचा लेती है। इस फ्राइडे को ओटीटी पर जहां सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज रिलीज होंगी, तो वहीं थिएटर्स में भी कई शानदार फिल्में दस्तक देने वाली हैं। तो चलिए बिना देर किए फटाफट देखते हैं लिस्ट।
उड़ता तीर (Udta Teer)
2000 के दशक में चार दोस्त पैसों की तंगी से बचने के लिए एक लग्जरी कार को चोरी करने की प्लानिंग करते हैं। उन्हें लगता है कि परेशानियों से निकलने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। अपने भाग्य को बदलने को लेकर लिया गया उनका ये कदम एक खतरनाक गैंगस्टर और पुलिस की लड़ाई में खींच लाता है।
पार्ट 3 में हुई घटना के चार साल बाद भी असाने डियोप जेल में बंद है और वह सेनेगल में अपने परिवार के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत का ख्वाब देख रहा है। हालांकि, उनके इन सभी प्लान्स पर पानी तब फिरता है, जब एक रहस्यमयी चोर एक साथ मिलकर पेरिस के कई म्यूजियम में चोरी करता है, जिसकी वजह से उसकी प्रतिष्ठा दांव पर लग जाती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

