अनिल कपूर के लिए Kumar Sanu ने गाया था ‘इजहार-ए-इश्क’, 32 सालों से बना हुआ सिनेमा का ‘लव एंथम’

2.2kViews
1838 Shares

गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 90 के दशक में ऋषि कपूर, अजय देवगन और शाह रुख खान जैसे कई फिल्म कलाकारों की फिल्मों के रोमांटिक गीतों को अपनी आवाज दी, जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है।

इस मामले में 80 के दशक के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम भी शामिल होता है, जिनकी फिल्म के एक कालजयी रोमांटिक सॉन्ग को सानू द ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। 32 साल पहले आया कुमार सानू का ये गीत आज भी सिनेमा जगत में अमर है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है-

बतौर गायक कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में 90 के दशक के कई यादगार नगमों को गाया। उनमें से एक गीत उन्होंने अनिल कपूर के लिए भी गाया था, जो साल 1994 में आई निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी से नाता रखता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात एक लड़की को देखा… (Ek Ladki Ko Dekha) गाने के बारे में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *