सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, दुकान की तीसरी मंजिल पर कर रहे थे काम

5.5kViews
1271 Shares

 ककरोई रोड स्थित देवनगर की गली नंबर दो में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक दुकान के ऊपर तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे।

इसी दौरान वे बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देवनगर में ककरोई रोड स्थित गली नंबर दो में एक दुकान के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था।

बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर काम करते समय दोनों युवक वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान साहिद और रियान के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। शवों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *