ग्रेटर नोएडा में खुला Lulu Group का भव्य हाइपरमार्केट, 285 से ज्यादा स्टोर्स का है नेटवर्क

7.6kViews
1147 Shares

 अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड लुलु ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में अपना पहला हाइपरमार्केट खोल दिया है। सेक्टर अल्फा 2 में आइ-थम्स गैलेरिया माल में लगभग एक लाख वर्ग फुट में फैले इस हाइपरमार्केट के खुलने से उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है।

रविवार को हुए उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, तथा हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान और गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन, लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली एमए, कार्यकारी निदेशक अशरफ अली एमए और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नए हाइपरमार्केट में उत्पादों की एक विस्तृत रेंज पेश की गई है। यहां ताजी उपज, किराना, बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय उत्पाद, लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज आसानी से उपलब्ध हैं। खरीदारी के साथ-साथ स्वाद का बेहतरीन अनुभव देने के लिए विशेष इन-हाउस बेकरी और शानदार रेडी-टू-ईट फूड काउंटर भी बनाए गए हैं, जो ग्राहकों को खूब आकर्षित करेंगे।

बेहतरीन क्वालिटी और सही कीमत का वादा

इस नए स्टोर के शुभारंभ के अवसर पर कंपनी के निदेशक जयकुमार गंगाधरन ने कहा कि यह विस्तार उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हमारे लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लुलु ग्रुप हमेशा की तरह एक ही छत के नीचे बेहतरीन क्वालिटी और बिल्कुल सही कीमत पर उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *