रानीखेत में भारत-यूएई का ‘माउंटेन गार्डियन-2026’ सैन्य अभ्यास शुरू, महिला सैनिक भी होंगी शामिल

9.0kViews
1625 Shares

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन-2026’ शुरू हो गया है। इस अभ्यास में दोनों देशों के सैन्य जवान हिस्सा ले रहे हैं। महिला सैनिकों की भागीदारी भी अभ्यास की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

अभ्यास के दौरान भारत और यूएई की सेनाएं एक-दूसरे के साथ प्रशिक्षण और अनुभव साझा करेंगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय और आपसी सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।

रानीखेत के पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित इस संयुक्त अभ्यास में जवानों को विभिन्न परिस्थितियों में साथ मिलकर काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक अपनी-अपनी प्रशिक्षण पद्धतियों और परिचालन अनुभवों को साझा करेंगे।

महिला सैनिकों की भागीदारी भारत और यूएई के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग में लैंगिक भागीदारी को भी रेखांकित करती है। अभ्यास के जरिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *