मऊगंज में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की हुई घोषणा, संगठन को मिलेगी नई मजबूती  

6.7kViews
1063 Shares

मऊगंज| भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला मऊगंज द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए मण्डल अध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. आनन्द साहू द्वारा जारी इस सूची को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद अंतिम रूप दिया गया है।

पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, रीवा संभाग प्रभारी विजय दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार तथा जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव की सहमति एवं मऊगंज भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा के अनुमोदन उपरांत की गई हैं।

नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों की सूची 

देवतालाब से राजेश सोधिया,

नईगढ़ी से रूद्र कुशवाहा,

रघुराजगढ़ से संजीव कुमार पटेल,

ढेरा से विनोद विश्वकर्मा,

तमरी से गोविंद साहू,

मऊगंज से अवधशरण विश्वकर्मा,

खटकखरी से अयोध्या कुशवाहा,

हनुमना से जयरामदास पाल,

पिपराही से रामकुशल यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष डॉ. आनन्द साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए मण्डल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग समाज को एकजुट करने, संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *