टेस्टिंग के दौरान फिर से नजर आई Tata Nexon Facelift, क्या होगा बदलाव और कब तक हो सकती है लॉन्च?
भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Tata Nexon की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान हाल में ही इस एसयूवी को देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिली है। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
क्या मिली जानकारी
टेस्टिंंग के दौरान हाल में देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन इसके डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के रियर को पंच की तरह अपडेट किया जा सकता है। इसके साथ इसे बॉक्सी डिजाइन के साथ ऑफर किया जा सकता है। एसयूवी में रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, नई जगह पर फ्यूल फिलर कैप को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन को दिया जाएगा। इसमें सीएनजी का विकल्प भी मिलेगा। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
टाटा की ओर से अभी औपचारिक तौर पर नई नेक्सन पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 2027 के शुरू में पेश किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में नेक्सन को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Brezza, Maruti Fronx, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

