मिलावटी पनीर पर सख्त कार्रवाई, जालंधर में फूड सेफ्टी टीम की छापामारी; 75 किलो पनीर जब्त

6.5kViews
1491 Shares

कमिश्नर, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) पंजाब की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए मिलावटी और निम्नस्तरीय पनीर तैयार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शहर, जालंधर छावनी और रामा मंडी इलाके में छापामारी की।

सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग ने बताया कि फूड सेफ्टी टीम द्वारा विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया गया। सहायक कमिश्नर (फूड सेफ्टी) राजिंदर पाल सिंह की निगरानी में चलाया गया, जिसमें फूड सेफ्टी अफसर रशू महाजन, मुकुल गिल और रोबिन कुमार ने 75 किलो संदिग्ध पनीर और खाद्य पदार्थों को 14 सैंपल भरे।1. कैंट एरिया, जालंधर शहर में एक वाहन से पनीर के 2 ब्लॉक और कैंट एरिया स्थित एक मिठाई की दुकान से पनीर के 3 ब्लॉक संदिग्ध पाए जाने पर सीज किए गए। सैंपल लेने के बाद कैंट एरिया से कुल 25 किलो पनीर जब्त किया गया।

2. किशनपुरा चौक, जालंधर: एक अन्य कार्रवाई के दौरान किशनपुरा चौक पर सैंपल लेने के बाद लगभग 50 किलो पनीर जब्त किया गया।

3. संतोखपुरा, कैंट एरिया और जी.टी.बी. नगर की मिठाई की दुकानों से खोया के सैंपल भी एकत्र किए गए।

सभी सैंपलों को जांच के लिए स्टेट फूड लेबोरेटरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सहायक कमिश्नर फूड सेफ्टी राजिंदर पाल सिंह ने दूध और दूध से बने उत्पादों का कारोबार करने वाले सभी फूड बिजनेस ऑपरेटरों से अपील की है कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पनीर, खोया और अन्य दुग्ध उत्पादों में मिलावट को रोकने के लिए यह विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। यदि कोई भी मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *