स्टार्टअप इकोसिस्टम का हब बनेगा बाराबंकी, 496 एकड़ में बनेंगे दो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

1449 Shares

 राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग और लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़े दो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों को स्टार्टअप इकोसिस्टम के हब के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लखनऊ के आसपास स्टार्टअप इकोसिस्टम विकास की मंशा पर स्टार्टअप इंडिया की टीम काम कर रही है। यहां के औद्योगिक क्षेत्रों को नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाया जा रहा है।

नई नीति-2026 में स्टार्टअप इकोसिस्टम विकास को मिशन टीम गठित होगी। युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने की योजना है। स्टार्टअप को वित्तीय प्रोत्साहन, मैचिंग अनुदान, ब्याज अनुदान की व्यवस्था है। राजधानी संग बाराबंकी से पहल हो रही है।

निवेशकों की रुचि

राजधानी से एक्सप्रेस-वे और राजमार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी निवेशकों को भा रहा है। ट्रांसफार्मर निर्माण, अर्चियन फूड्स, जेपी मेरिआट होटल, रोहन फूड्स और वैदही इंफ्रा टेक्नोलाजी, वैदही इंफ्रा टेक्नोलॉजी। अभ्युदय आर्गेनिक, सिंह इंफ्रा हाउसिंग, द इनोवेटर्स प्रा. लिमिटेड, गणपति एई बिजनेस आयल, लखनऊ फिल्म स्टूडियो, बोधिसत्वा मेडिकल यूनिवर्सिटी, फन जंक्शन और एग्रीनेक्स बायोसाइंस, एग्रीनेक्स की इकाई प्रस्तावित हैं।

496 एकड़ में बन रहे दो औद्योगिक क्षेत्र

रामसनेहीघाट के कंधईपुर में करीब 260 एकड़ में औद्योगिक कारिडोर विकसित है। यहां पांच सौ से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों ने भूखंड के लिए सहमति मिली है। करीब 40 कंपनियां इकाई लगाने की तैयारी में हैं। यूपीसीडा हैदरगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सतरही-बम्हरौली में करीब 236 एकड़ में दूसरा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।

25 हजार रोजगार

मुख्यमंत्री जिला उद्यमी मित्र एफ. रहमान के अनुसार, प्रस्तावित निवेश और औद्योगिक इकाइयों से करीब 25 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलना है। स्टार्टअप और नवाचार उद्योगों के प्रोत्साहन से नई पीढ़ी का माहौल तैयार हो रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *