BRICS Summit 2026: भारत में जुटेंगे बड़े नेता, मोदी-पुतिन और मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक; जानें पूरा एजेंडा

1593 Shares

 भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स 2026 के लिए सब कुछ तैयार है। उन्होंने भारत मंडपम की तैयारियों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “All set for BRICS 2026!”

प्रमुख नेताओं का आगमन
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ घंटों में दिल्ली पहुंचने वाले हैं। उनका विमान 11 सितंबर को रात करीब 1:15 बजे उतरने वाला है।
  • चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार (12 सितंबर) को दोपहर 12:25 बजे पहुंचेंगे। यह उनके 7 साल बाद भारत का पहला दौरा है।
  • रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पहले ही पहुंच चुके हैं।
  • ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी प्रमुख नेताओं में शामिल हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी भाग लेंगे।
  • ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा घरेलू चुनावों के कारण नहीं आ रहे हैं।

पीएम मोदी शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे पुतिन और शाम 6:15 बजे ईरानी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। शी जिनपिंग से बैठक शनिवार को शाम 6 बजे प्रस्तावित है। दोनों नेता एलएसी की स्थिति और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने पर चर्चा कर सकते हैं।

एजेंडा और चर्चा के विषय

नेता आर्थिक सहयोग, तकनीक, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा, वैश्विक शासन तथा भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं…

  • खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा
  • स्वास्थ्य सेवा, आपदा लचीलापन और महत्वपूर्ण सप्लाई चेन
  • व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय मुद्राओं का ज्यादा इस्तेमाल
  • MSME विकास, डिजिटल ट्रेड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक का विस्तार और बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार
  • रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति
  • सम्मेलन के अंत में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी होने की उम्मीद है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा

गाला डिनर में भारत और अन्य ब्रिक्स देशों के करीब 160 कलाकार “ब्रिक्स सिम्फनी” पेश करेंगे। इसमें भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी आदि नृत्य शामिल हैं। भारत मंडपम में ब्रिक्स फ्रेंडशिप म्यूरल भी बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *