रिहंद बांध के सभी फाटक बंद, एकमात्र खुले फाटक को भी किया गया बंद, सभी छह टरबाइन चालू

7.7kViews
1960 Shares

पिपरी स्थित रिहंद बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए। बांध का एक फाटक खुला हुआ था, जिसे भी देर रात बंद कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को बांध का जलस्तर घटकर 871.1 फीट दर्ज किया गया। बांध के सभी छह टरबाइन लगातार चालू हैं और विद्युत उत्पादन जारी है।

बीते दिनों कैचमेंट एरिया में हुई लगातार बारिश के कारण रिहंद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 872 फीट के करीब पहुंच गया था। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के कई फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई थी। इसके बाद बारिश थमने और बांध में पानी की आवक कम होने से जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में पहले अधिकांश फाटक बंद किए गए और बुधवार देर रात अंतिम खुले फाटक को भी बंद कर दिया गया।फाटकों से पानी की निकासी बंद होने के बावजूद सभी छह टरबाइनों के संचालन से पानी की निकासी जारी है। इससे विद्युत उत्पादन के साथ बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिल रही है। सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के अधिकारी बांध के जलस्तर एवं इनफ्लो पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल बांध की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। कैचमेंट एरिया में दोबारा तेज बारिश होने पर जलस्तर और पानी की आवक की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार फाटकों के संचालन का निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *