प्रयागराज में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस हेड क्वार्टर पर धरना-प्रदर्शन किया, वकील पर हमले को लेकर थे आक्रोशित

1291 Shares

अधिवक्ता विष्णु पांडेय पर हुए हमले के विरोध में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को वकीलों ने पुलिस हेड क्वार्टर (पीएचक्यू) में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी सागर जैन ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया भी पहुंचे औरउचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज है 
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पीएचक्यू के समक्ष धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी सागर ने समझाकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस कमिश्नर ने वहां पहुंचकर आश्वासन दिया। सिविल लाइंस के लोकनायक रेस्टोरेंट में झगड़े के बाद वकील विष्णु पांडेय पर हमला हुआ था। भाजपा महिला पार्षद, उसके बेटे और बेटी पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज है।

रेस्टोरेंट में वकील पर हमला हुआ था

एजी आफिस के पास स्थित लोकनाथ रेस्टोरेंट में दो सितंबर की रात साथियों संग खाना खा रहे वकील विष्णु पांडेय ने जला चावल का विरोध किया तो हमला कर दिया गया। घायल होने पर हमलावरों ने जेब से नकदी, गले से चेन छीन ली और कपड़े फाड़ दिए। इससे अफरातफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने लोकनाथ रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर, वेटर समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा कायम किया।

पूर्व में इस मामले में वकीलों ने रास्ताजाम किया था

आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज तमाम अधिवक्ताओं ने तीन सितंबर की दोपहर एकलव्य चौराहे पर दो घंटे तक रास्ताजाम करते हुए हंगामा किया था। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए वकीलों को किसी तरह शांत कराया। साथ ही एक नौकर को पकड़ लिया। जबकि रेस्टोरेंट की मालकिन भाजपा पार्षद की तलाश में पुलिस जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *