Bajaj Pulsar N250 vs TVS Ronin: सिटी और हाईवे राइड के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, माइलेज-कीमत का अंतर

1664 Shares

क्या आप भी रोज ऑफिस आने-जाने से लेकर हाईवे राइड के लिए एक बाइक की तलाश में हैं जो आपकी इन जरूरतों को पूरा कर सके? अगर हां, और आपका बजट अगर 1.5 से 2 लाख रुपए के बीच है तो Bajaj Pulsar N250 और TVS Ronin दोनों ही बेहतरीन विकल्प है। आइए इन दोनों की तुलना कर के देखते हैं कि कौन सी आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।

लुक और डिजाइन
TVS Ronin एक नियो-रेट्रो या Scrambler स्टाइनल वाली बाइक है जिसमें गोल LED हेडलाइट, चौड़ा हैंडलार और कंफर्टेबल सीट मिलती है। वहीं, Bajaj Pulsar N250 एक अग्रेसिव और स्पोर्टी नेकेट स्ट्रीटफाइटर बाइक है। इसमें शार्प डिजाइन, DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और स्पोर्टी स्टांस दिया गया है।

TVS Ronin: कीमत, वेरिएंट और फीचर्स

Variant Price (Ex-Showroom) Key Features
Ronin Base (Lightning Black) ₹1,30,290 Single-channel ABS, standard digital instrument cluster, block-pattern tyres, USD front suspension, and rear monoshock.
Ronin Base (Magma Red) ₹1,31,990 Same features as Lightning Black, with a Magma Red color scheme.
Ronin Agonda Edition ₹1,33,790 Built on the base variant with a special white retro-themed paint scheme and unique seat cover design.
Ronin Mid (Glacier Silver) ₹1,50,040 Upgrades to dual-channel ABS and mid-trim dual-tone graphics.
Ronin Mid (Charcoal Ember) ₹1,51,340 Dual-channel ABS with Charcoal Ember color finish.
Ronin Top (Midnight Blue / Nimbus Grey) ₹1,62,640 Dual-channel ABS, TVS SmartXonnect Bluetooth connectivity, turn-by-turn navigation, voice assist, call alerts, ride analysis, and adjustable levers.

TVS Ronin इंजन और पावर

TVS Ronin में 225.9cc का सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, 4-वॉल्व SOHC इंजन मिलता है जो 20.4P की पावर और 19.93nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी मिलती है और इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Bajaj Pulsar इंजन और पावर

Bajaj Pulsar N250 में 249.07cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोल ऑयल-कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 8,750rpm पर 24.5PS की पावर और 6,500rpm पर 21.5nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Category Specification
Ex-Showroom Price ₹1,45,270
Variant Single Standard variant with dual-channel ABS
Engine 249.07cc, single-cylinder, oil-cooled, 4-stroke engine
Power & Torque Power: 24.5 PS @ 8,750 rpm
Torque: 21.5 Nm @ 6,500 rpm
Transmission 5-speed gearbox with an assist and slipper clutch
Suspension Front: 37mm Upside-Down (USD) forks
Rear: Monoshock
Brakes & Safety Dual-channel ABS, switchable traction control, and 3 riding modes (Road, Rain, Off-road)
Electronics Fully digital reverse-monochrome LCD instrument cluster, Bluetooth connectivity, turn-by-turn navigation
Fuel Tank Capacity 14 liters

माइलेज का अंतर

Bajaj Pulsar N250 का माइलेज 44kmpl (ARAI) है तो वहीं TVS Ronin का क्लेम्ड ARAI माइलेज 42kmpl का है। अगर आप शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए कंफर्टेबल बाइक चाहते हैं और जिसे लंबे सफर पर भी बिना थकान के चलाया जा सके और जिसमें ज्यादा फीचर्स और मॉडर्न-रेट्रो लुक मिल तो आप TVS Ronin पर विचार कर सकते हैं।

वहीं, अगर आपको स्पीड, स्पोर्टी लुक और ज्यादातर हाईवे राइड करना पसंद है तो यह बाइक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *