झारखंड की डॉ. भारती कश्यप को बड़ी जिम्मेदारी, IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्विरोध चुनी गई संयुक्त सचिव

1802 Shares

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. भारती कश्यप को 2026-28 के लिए मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध चुना गया है। उनके चयन से झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. कश्यप के काम में महिला स्वास्थ्य, नेत्रदान और बच्चों की दृष्टि सुरक्षा प्रमुख रहे हैं।

1100 कॉर्निया प्रत्यारोपण और छह लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग बनी पहचान
डॉ. भारती कश्यप के तीन प्रमुख कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने झारखंड के 25 लाख से अधिक सरकारी स्कूली बच्चों की दृष्टि जांच कराकर जरूरतमंद बच्चों का इलाज कराया। इसके अलावा कश्यप मेमोरियल आई बैंक के माध्यम से करीब 1100 कॉर्निया प्रत्यारोपण कराए गए, जिससे दृष्टिहीन लोगों को दोबारा रोशनी पाने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *