यूपी चुनाव की तैयारी तेज: गौतमबुद्ध नगर में 3,000 EVM की होगी चेकिंग, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में सुरक्षा सख्त

7.3kViews
1797 Shares

विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तैयारी बुधवार से शुरू होने जा रही है। मतदान के लिए ईवीएम व वीवीपैट की बुधवार को फर्स्ट लेवल चेकिंग की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम की जांच के बाद इन्हें मतदान के लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा। करीब तीन हजार ईवीएम की जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी।

ये ईवीएम अभी कलक्ट्रेट परिसर में बने वेयरहाउस मेंं सीलबंद हैं। कुछ ईवीएम व वीवीपैट को जांच के बाद रिजर्व के लिए सुरक्षित किया जाएगा। मतदान के दौरान खराबी आने पर इनका उपयोग किया जाएगा।

आज से शुरू होनी है ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की जांच

प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग से लेकर जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों भारतीय निर्वाचन आयोग ने ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में प्रदेश के 21 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया था।

इसमेंं उन्हें ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली से लेकर उनकी जांच तक के बारे में बताया गया था। अब इन जिलों में ईवीएम व वीवीपैट की जांच की जांच बुधवार से शुरू होने जा रही है।

गौतमबुद्ध नगर में 3000 ईवीएम व वीवीपैट की जांच की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि यह जांच कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। इसकी वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी कराई जाएगी।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी मेंं जांच की जाएगी। जांच में सही मिली ईवीएम व वीवीपैट को मतदान कराने के लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा।

1100 ईवीएम बिहार से आई

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 1100 ईवीएम बिहार से लाई गई हैं। इन्हें बिहार से लाने के लिए तहसीलदार स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें लाया गया था।

विधानसभावार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदेय स्थल (बूथ)
नोएडा 232 784
दादरी 313 743
जेवर 204 395
कुल 749 1922

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *