कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार का छापा मारने पहुंची पुलिस तो मच गई खलबली, अलीगढ़ में 5 युवतियाें सहित 9 गिरफ्तार

9.0kViews
1363 Shares

आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार पुरुषों और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सभी महिलाएं आगरा की रहने वाली बताई गई हैं।

आगरा से बुलाई जाती थीं महिलाएं
सीओ कमलेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में रिसोर्ट संचालक विशाल वार्ष्णेय भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट में देह व्यापार के लिए युवतियों को आगरा से बुलाया जाता था। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों के आलावा आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस रिसोर्ट में लंबे समय से चल रही गतिविधियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *