साहूवाला रेंज में हाथी के बच्चे की मौत, छाती पर लगा टस्कर का दांत… बच्चे को बचाने की हाथियों ने खूब की कोशिश
साहूवाला रेंज में हाथी का एक बच्चा तालाब के पास कीचड़ में फंस गया। झुंड के ही बड़े हाथियों ने बच्चे को निकालने की खूब कोशिश की। इस दौरान छाती में टस्कर का दांत लगने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के काफी देर बाद तक हाथियों का झुंड शोर कर वहां मातम करता रहा और बाद में उसे वहीं छोड़कर चला गया। वन विभाग की टीम हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम करा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

