दलीप ट्रॉफी में आज से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर हो रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। मैच के पहले ही दिन वह टीम के कप्तान भी बन गए।
ऐसे लगी चोट
19वें ओवर में ईशान को अभिजीत सरकार की गेंद बाएं पैर के घुटने में लगी और वह दर्द से कराहने लगे। उनकी जगह वैभव कप्तानी करने लगे। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और ईशान को देखा। कुछ देर बाद वह ईशान को बाहर ले गए। ईशान की गैरमोजूदगी में कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली और वैभव को कप्तानी मिली।
ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला मौका है जब वैभव कप्तानी कर रहे हैं। वह बिहार की रणजी टीम के उपकप्तान थे, लेकिन कप्तानी का मौका नहीं मिला था। वैभव के हिस्से जब कप्तानी आई तब उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उनकी खुशी उनके चेहरे से साफ देखी जा सकती थी।
सभी की नजरें
वैभव ने अपने आप को महज 15 साल की उम्र में उस मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो सभी की नजरें उन्हीं पर रहती हैं। आईपीएल-2025 में उन्होंने जो झलक दिखाई थी उसकी फिल्म इस साल आईपीएल में देकने को मिली जहां वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरैंज कैप अपने नाम की।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

