UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड ग्रुप-C की 26 भर्तियों के लिए एग्जाम डेट घोषित, वैकेंसी वाइज करें चेक
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा राज्य में ग्रूप C (समूह-ग) के रिक्त पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर घोषित किया गया है। कैलेंडर में 20 सितंबर से लेकर 21 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं और उनके विज्ञापन जारी होने की डेट की जानकारी दी गई है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे हैं वे डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।
भर्ती वाइज डेट करें चेक
यूकेएसएसएससी द्वारा कुल 26 भर्तियों के लिए तिथियों की घोषणा की गई है। अब वैकेंसी के अनुसार नीचे टेबल से पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
| क्र० सं० | भर्ती का नाम/ पद | प्रस्तावित विज्ञापन तिथि | प्रस्तावित परीक्षा की तिथि |
| 1 | पशुधन प्रसार अधिकारी (पशुपालन विभाग) | विज्ञापन सं०-76 |
20 सितंबर 2026
|
| 2 | पर्यवेक्षक |
20 सितंबर 2026
|
|
| 3 | सहायक बोरिंग तकनीशियन |
27 सितंबर 2026
|
|
| 4 | कम्प्यूटर प्रोग्रामर |
27 सितंबर 2026
|
|
| 5 |
• कनिष्ठ कैमरामैन
• फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर
• प्रोजेक्शनिस्ट
|
04 अक्टूबर 2026
|
|
| 6 |
• शोध अधिकारी
• फोटोग्राफर
|
04 अक्टूबर 2026
|
|
| 7 |
• कलाकार (आर्टिस्ट)
• मानचित्रकार
|
विज्ञापन सं०-74 |
11 अक्टूबर 2026
|
| 8 | विधि सहायक |
11 अक्टूबर 2026
|
|
| 9 | साहसिक खेल अधिकारी |
18 अक्टूबर 2026
|
|
| 10 |
• कैमरामैन
• प्राविधिक सहायक (इतिहास)
|
18 अक्टूबर 2026
|
|
| 11 |
• लाइनमैन
• मनोवैज्ञानिक
|
25 अक्टूबर 2026
|
|
| 12 | प्रशिक्षक / अनुदेशक |
25 अक्टूबर 2026
|
|
| 13 | पर्यटन अधिकारी |
01 नवंबर 2026
|
|
| 14 | सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) | विज्ञापन सं०-79 | 04 अक्टूबर 2026 |
| 15 | कृषि (इन्टरमीडिएट/स्नातक) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | विज्ञापन सं०-77 | 11 अक्टूबर 2026 |
| 16 | कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिकग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) | विज्ञापन सं०-78 | 25 अक्टूबर 2026 |
| 17 | सामान्य इण्टर स्तरीय (कनिष्ठ सहायक व अन्य) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | 31 अगस्त, 2026 | 15 नवंबर 2026 |
| 18 | वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग) | 07 सितम्बर, 2026 | 01 नवंबर 2026 |
| 19 | स्केलर (वन विकास निगम, उत्तराखण्ड) | 08 सितम्बर, 2026 | 19 नवंबर 2026 से शारीरिक दक्षता प्रारम्भ |
| 20 | शारीरिक मानक एवं दक्षता अर्हता (स्पेशल टाईगर गार्डस, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बन्दी रक्षक) के पद (विभिन्न विभाग) | 11 सितम्बर, 2026 | 27 दिसंबर 2026 से शारीरिक दक्षता प्रारम्भ |
| 21 | सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संस्कृत शिक्षा विभाग) | 14 सितम्बर, 2026 | 06 दिसंबर 2026 |
| 22 | आई०टी०आई०/डिप्लोमा अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | 25 सितम्बर, 2026 | 13 दिसंबर 2026 |
| 23 | विज्ञान(इन्टरमीडिएट/स्नातक/स्नातकोत्तर) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | 16 अक्टूबर, 2026 | 17 जनवरी 2026 |
| 24 | विशिष्ट अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | 30 अक्टूबर, 2026 | 24 जनवरी 2027 |
| 25 | स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | 06 नवम्बर, 2026 | 07 फरवरी 2027 |
| 26 | सहायक विकास अधिकारी/सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 (सहकारिता विभाग) | 16 नवम्बर, 2026 | 21 फरवरी 2027 |
रिक्तियों की संख्या अधिसूचना होने के साथ होगी उपलब्ध
आपको बता दें कि फरवरी 2027 तक ग्रुप सी के तहत हजारों पदों पर भर्ती होने वाली है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार इन भर्तियों की तैयारी कर सकते हैं। पदों आदि की संख्या की जानकारी नोटिफिकेशन के साथ दी जाएगी। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

