लातेहार के टोरी-चंदवा रेलखंड के बीच मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों की मदद से महिला और नवजात को लातेहार रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां 108 एंबुलेंस से दोनों को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में जच्चा और बच्ची का इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति सुरक्षित बताई गई है।
इसी दौरान टोरी-चंदवा के बीच अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कुछ ही देर में ट्रेन के अंदर ही उन्होंने बच्ची को जन्म दे दिया। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस व लातेहार सदर अस्पताल को भी दी गई।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस लातेहार रेलवे स्टेशन भेजी गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर जच्चा और नवजात को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। दोनों को वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार शुरू किया गया। स्वजनों के अनुसार सरिता देवी के पहले से दो बच्चे हैं। इनमें एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

