MPESB Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पटवारी समेत कई पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई

1303 Shares

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB में समूह 2 और उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। वे MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज यानी 18 अगस्त तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें।

आयु-सीमा

समूह 2 और उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

पद संबंधित विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2106 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 608 पद, ओबीसी के लिए कुल 613 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 207 पद, एससी के लिए कुल 274 पद और एसटी के लिए कुल 404 पद आरक्षित किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 500 पद और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

कब होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *