IND vs SLC XI: सही समय पर देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, कर दी टीम की टेंशन खत्म

7.6kViews
1008 Shares

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शनिवार को शानदार शतक जमाया। उनका ये शतक टीम को मजबूत तो कर ही गया साथ ही इस शतक की टाइमिंग ऐसी रही जिसने भारत की नई टेंशन को सिर पर चढ़ने से पहले ही खत्म कर दिया।

इस मैच के दौरान आज ही खबर आई की साई सुदर्शन पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं और इसी के चलते वह श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पडिक्कल ने सही समय पर जमाया शतक

सुदर्शन भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं। कोच गौतम गंभीर उन पर काफी भरोसा करते हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना भारत के लिए काफी बुरी खबर थी। उनको चोटिल होने के बाद चिंता ये थी कि नंबर-3 पर कौन खेलेगा। तभी पडिक्कल के बल्ले से शतक निकल गया। पडिक्कल ने ये शतक नंबर-3 पर आकर ही मारा है और पहले भी वह इस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं।

ऐसे में पडिक्कल का 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में खेलना अब तय मान लीजिए। इसका कारण उनका ये शतक है। मैनेजमेंट चाहेगा कि वो एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करे जो फॉर्म में है और पडिक्कल ने अपनी फॉर्म दिखा दी है।

ऐसी रही पारी

पडिक्कल ने ये पारी तब खेली जब पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गिर चुका था। केएल राहुल भी 40 रन बनाकर आउट हो गए थे। तब पडिक्कल ने पैर जमाए और शतक ठोका। उन्होंने 121 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 103 रनों की पारी खेली। शतक पूरा करते ही वह रिटायर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *