कर्नाटक के शिवमोगा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, पहाड़ी धंसने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

1765 Shares

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। जहां इंदिरा नगर इलाके में तड़के करीब 2:30 बजे पहाड़ी धंसने (भूस्खलन) से एक घर मलबे के नीचे दब गया। इस हादसे में मासूम बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान कोप्पल जिले के निवासी मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल के मासूम (पुत्र) संतोष के रूप में हुई है।

लैंडस्लाइड के वक्त सो रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि जब तड़के करीब 2:30 बजे घर की शेड पर पहाड़ी का हिस्सा गिरा, तो परिवार सो रहा था। जिसके चलते भागने का भी मौका नहीं मिला और जान चली गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पास के ही एक शेड में रह रहे एक व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आईं है। जिले उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर एंड इमरजेंसी सर्विस ने चलाया बचाव अभियान

शिवमोगा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद, मलबे से शवों को निकालने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट और पुलिस के कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया।पुलिस ने बताया कि मलनाड इलाके में लगातार भारी बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा ढह गया, जिससे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *