फरीदाबाद में मामा की बरसी में आई छात्रा की करंट लगने से दुखद मौत, परिवार में मचा कोहराम

6.2kViews
1134 Shares

फरीदाबाद में आईएमटी क्षेत्र के गांव मच्छगर में मामा की बरसी में शामिल होने आई 12वीं की छात्रा की कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि मृतका की पहचान तान्या (20) के रूप में हुई है, जो दिल्ली की रहने वाली थी। वह अपने मामा की बरसी में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही गांव मच्छगर स्थित ननिहाल आई थी।

स्वजन के अनुसार शुक्रवार सुबह घर में बरसी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के सदस्य बाहर कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे थे, जबकि तान्या कमरे में कपड़े प्रेस कर रही थी।

इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर स्वजन कमरे में पहुंचे तो वह बेहोश पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *