Kanwar Yatra 2026: गढ़ डिपो से हरिद्वार के लिए चलाई जाएंगी 50 अतिरिक्त बसें, हर 10 मिनट में मिलेगी बस

1639 Shares

कांवड़ यात्रा शुरू होने पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रावण माह में हरिद्वार जाने वाले भोले बाबा भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होती हैं तो इसको लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया हैं।

वहीं, चालक-परिचालकों की छुट्टी पर भी रोक लगाई जा चुकी हैं। जिसको लेकर एआरएम ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक कमेटी गठित की हैं।

विभाग ने तैयारी शुरू की

एआरएम हेमंत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार जाने वाले भक्तों को हर दस मिनट में बस की सुविधा मिलेगी। क्योंकि श्रावण के महीने में कांवड़िये कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। गढ़ डिपो से हरिद्वार के लिए रोजाना 50 बसों का संचालन किया जाएगा। श्रावण के महीने में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों और कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होती हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि विभाग तैयारी कर रहा है कि किस रूट से बसों का संचालन कम करके हरिद्वार मार्ग पर बढ़ाएं। बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से हरिद्वार रुट पर बसें चलाई जाएंगी। जिसको लेकर डिपो के कर्मचारियों की एक कमेटी बनाई गई हैं। जिसमें अनिल कुमार और अमर सिंह को केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

कृष्णपाल को अक्षम चालक और मनोज शर्मा राकेश कुमार को डिपो की जिम्मेदारी दी गई है। हेमंत मिश्रा ने बताया कि चालक परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई हैं। इस संबंध में चालक परिचालकों को दिशा निर्देश जारी भी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *