मम्मी Priyanka Chopra के 12 साल पुराने गाने पर थिरकी नन्ही मालती, आज भी पार्टियों की जान है ये कल्ट गाना

1085 Shares

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से भारत वापस आई हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म वाराणसी की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

अब जाहिर है प्रियंका निक के साथ जब भारत आई हैं, तो वो फिल्म वाराणसी की शूटिंग के सिलसिले में ही आई होंगी। अब इन दिनों प्रियंका की नन्ही लाड़ली उन्हीं के गाने पर थिरक रही है।

मम्मी के गाने पर थिरकी नन्ही मालती

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हों, लेकिन उनका देसी दिल हमेशा ही अपनी मूल जड़ों से जुड़ा रहता है। इसका उदाहरण हाल ही में हमें एक बार फिर से देखने को मिला है। दरअसल हाल ही में प्रियंका की लाड़ली बिटिया उन्हीं के गाने को सुनकर एंजॉय करती नजर आई है।

ये नजारा देखकर प्रियंका भी थोड़ा इमोशनल हो गईं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में प्रियंका की बेटी उन्हीं की फिल्म ‘गुंडे’ (Gunday Movie) के गाने ‘तूने मारी एंट्रियां’ (Tune Maari Entriyaan) को सुनती हुई नजर आ रही है। बेटी मालती मैरी के इस नजारे को प्रियंका ने अपने कैमरे में कैद किया गया। प्रियंका के साथ यहां उनके पति निक जोनस भी नजर आए हैं।

बेटी के इस मूमेंट को प्रियंका ने कैमरे में कैद किया है। स्टोरी शेयर करते हुए पीसी ने लिखा कि, किसने सोचा होगा? मतलब यह है कि किसने सोचा होगा कि पीसी की बेटी उन्हीं के गाने पर ऐसे एंजॉय कर रही होगी।

वाराणसी से प्रियंका की वापसी

प्रियंका का यह गाना आज भी चार्टबस्टर में ऊपर ही आता है। पार्टियों में यह गाना आज भी खूब बजता है। इस गाने को विशाल डडलानी (Vishal Dadlani), केके (KK Songs), नीति मोहन (Neeti Mohan) और बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने अपनी आवाज दी थी।

वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फिल्मी करियर की बात करें तो वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगें। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी के किरदार में दिखेंगीं। फिल्म से प्रियंका का एक पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसमें वो साड़ी पहने बंदूक चलाती नजर आईं।इसके अलावा प्रियंका का एक और लुक उनके बर्थडे पर खुद डायरेक्टर एस एस राजामौली ने रिवील किया था। प्रियंका का ये लुक थोड़ा वेस्टर्न लुक था। आपको बता दें कि फिल्म वाराणसी अगले साल 2027 में अप्रैल में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *