हैदराबाद: डिप्रेशन से जूझ रही महिला नग्न होकर पहुंच गई मंदिर, तालाब में कूदकर दी जान

9.5kViews
1757 Shares

 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मियापुर इलाके में मानसिक रूप से परेशान 25 वर्षीय पूर्व महिला तकनीशियन ने शनिवार को एक मंदिर के तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता (मृतक महिला) और उसकी मां दोनों गंभीर मानसिक तनाव व भय से पीड़ित थीं। पीड़िता के माता-पिता के बीच वैवाहिक विवादों के कारण, पिता विशाखापत्तनम में रहते हैं। वहीं पीड़िता और उसकी मां हैदराबाद के पीरजादिगुडा में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

17 जुलाई को वह और उसकी मां शहर के मियापुर में एक डबल बेडरूम अपार्टमेंट खरीदने के इरादे से देखने गए थे। घर लौटने के बाद वे अलग-अलग कमरों में सोए। बाद में मृत महिला ने अपनी मां के कमरे को बंद कर दिया और नग्न अवस्था में पास के ही एक मंदिर पहुंच गई और वहां स्थित तालाब में कूदकर जान दे दी।

पुलिस ने तालाब से निकाला शव

पुलिस को शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव महिला की मां को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *