ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम का जलवा, पाकिस्‍तान को हुआ तगड़ा नुकसान

 सालाना अपडेट के बाद भारत आईसीसी मेन्स वनडे टीम रैंकिंग में टॉप पर बना हुआ है। भारत के रेटिंग प्‍वाइंट 119 से घटकर 118 हो गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड (113) ने दो पॉइंट हासिल किए हैं। मौजूदा ODI वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

पाकिस्‍तान को नुकसान

टॉप 10 में एकमात्र बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। प्रोटियाज टीम अब चौथे और पाकिस्‍तान 5वें नंबर पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के अब 102 अंक हैं, जबकि पाकिस्तान 98 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है।

इस अपडेट से नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच का अंतर भी बढ़ गया है। अब दोनों टीमों के बीच 10 रेटिंग अंकों का अंतर है। अन्‍य स्‍थानों की बात करें तो आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वीं जगह हासिल कर ली है। यूनाइटेड स्टेट्स स्कॉटलैंड से आगे निकलकर 13वें स्थान पर आ गया है। यूनाइटेड अरब अमीरात अब कनाडा से आगे 19वें स्थान पर है।

ICC वनडे रैंकिंग

  1. भारत: 118 रेटिंग
  2. न्‍यूजीलैंड: 113 रेटिंग
  3. ऑस्‍ट्रेलिया: 103 रेटिंग
  4. साउथ अफ्रीका: 102 रेटिंग
  5. पाकिस्‍तान: 100 रेटिंग
  6. श्रीलंका: 96 रेटिंग
  7. अफगानिस्‍तान: 93 रेटिंग
  8. इंग्‍लैंड: 89 रेटिंग
  9. बांग्‍लादेश: 86 रेटिंग
  10. वेस्‍टइंडीज: 73 रेटिंग

विश्‍व कप की तैयारी शुरू करेगी

भारत का नंबर 1 रैंकिंग पर कब्जा ऐसे समय में हुआ है जब टीम दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के लिए नए वनडे साइकिल की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज इन तैयारियों की शुरुआत होगी। सीरीज से पहले भारतीय टीम को 2 बड़े झटके जरूर लगे हैं। विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सीरीज से बाहर हो गए हैं।

13 जून से वनडे सीरीज का आगाज

अफगानिस्‍तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी। पहला वनडे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम दूसरा मैच होगा। सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला
  • दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ
  • तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्‍नई

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *