लाल चौक से जहांगीर चौक तक अब नहीं लगेंगे ठेले, श्रीनगर नगर निगम बनाएगा वेंडरों के लिए खास ‘वेंडर जोन’

श्रीनगर शहर को अत्किरण से मुक्त कराने के लिए श्रीनगर नगर निगम सड़कों,फुटपाथों व चौक चौराहों पर ठेले लगाने वालों के लिए निर्धारित क्षेत्र बनाने की योजना पर गौर कर रही है।

निगम के आयुक्त फजल-उल-हसीब ने बताया कि लाल चौक के आसपास सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी ठेले विक्रेताओं के लिए निर्धारित क्षेत्र बनाने पर विचार किया जा रहा है। हसीब ने कहा, जहांगीर चौक से अमीरा कदल तक वास्तविक लाभार्थियों की पहचान करने के लिए विक्रेताओं की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा, सूची तैयार होने के बाद, मौजूदा विक्रेताओं से मिलान करके उनमें से वास्तविक लोगों की पहचान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर भीड़ कम करने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ठेले विक्रेताओं के लिए निर्धारित क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। आयुक्त ने घोषणा की कि निर्माणाधीन परिमपोरा हब्बा खातून शापिंग काम्प्लेक्स में दो हाल सहित 28 दुकानें सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल के माध्यम से आनलाइन नीलाम की जाएंगी जिसकी बोली 22 और 23 मई को निर्धारित है।

1 से 8 मई तक पूर्व-योग्यता दस्तावेज़ जमा कराएं

उन्होंने कहा कि शापिंग काम्प्लेक्स अपने निर्माण के अंतिम चरण में है और जल्द ही तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा, इस बार हम बोलीदाताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं, इसलिए हमने नीलामी प्रक्रिया आयोजित करने का निर्णय लिया है। नीलामी प्रक्रिया की समयसीमा में 1 से 8 मई तक पूर्व-योग्यता दस्तावेज़ जमा करना, उसके बाद 9 से 15 मई तक उनकी जांच करना शामिल है।

बयाना राशि जमा (ईएमडी) जमा करने की अवधि 16 से 20 मई तक रहेगी, जबकि अंतिम बोली 22 और 23 मई को 48 घंटे की अवधि में होगी। पूरी प्रक्रिया जीईएम पोर्टल के माध्यम से आनलाइन संचालित की जाएगी, जिससे भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा,प्रतिभागी कहीं से भी बोली लगा सकते हैं। हमने आवेदकों को पंजीकरण और बोली प्रक्रिया में सहायता करने के लिए एक नीलामी सुविधा प्रकोष्ठ भी स्थापित किया है।

ट्रैफिक जाम की स्थिति से मिलेगी निजात

उन्होंने कहा,पांच अधिकारियों वाला यह सुविधा प्रकोष्ठ एसएमसी कार्यालय के ब्लाक सी के कमरा नंबर 207 और 208 से संचालित होगा। संयुक्त आयुक्तों सहित वरिष्ठ अधिकारियों से अतिरिक्त सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस परिसर में भूतल और पहली मंजिल पर 11-11 दुकानें, दूसरी मंजिल पर 6 दुकानें और दो बड़े हाल शामिल हैं।

उन्होंने कहा, उद्देश्य अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना और एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया संचालित करना है जिससे निगम और जनता दोनों को लाभ हो। हमारा मुख्य उद्देश्य व्यापक भागीदारी के साथ इस प्रक्रिया को सफल बनाना है।

उन्होंने कहा, यह कदम श्रीनगर शहर विषेखर लालचौक व अन्य व्यवासायी इलाकों में अधिकांश फुटपाथों व गलियों में ठेले व रेहड़ी वालों के अतिक्रण से जहा राहगीरों को चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या भी और अधिक बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *