संतकबीर नगर में आंधी-पानी के बीच हादसा, बिजली गिरने से खेत गए बुजुर्ग की मौत

6.9kViews
1258 Shares

कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव में बुधवार देर शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से खेत गए लगभग 68 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।

कोनी गांव निवासी 68 वर्षीय रमाकांत यादव पुत्र राम लखन यादव बुधवार की शाम करीब घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपने खेत के पास पहुंचे, तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई। बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी रामाश्रय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *