‘बंगाल में TMC का गुंडा राज चल रहा है’, ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा- हम झुकेंगे नहीं

5.5kViews
1175 Shares

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित हत्या को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी के सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, बल्कि टीएमसी का गुंडा राज चल रहा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

कांग्रेस नेता का टीएमसी पर आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बंगाल में वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना और मिटाना टीएमसी का चरित्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी है और न ही कभी टिकेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने भी अपने कई कार्यकर्ता खोए हैं, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही पार्टी की विरासत है और यही उसका संकल्प भी है।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद TMC से जुड़े गुंडों द्वारा की गई हत्या बेहद निंदनीय है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, TMC का गुंडा राज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाज़ों को डराना, मारना, मिटाना – यही TMC का चरित्र बन चुका है।”

उन्होंने आगे लिखा, “कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी, और न कभी टिकेगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प।”

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में ममता सरकार से दोषियों की गिरफ्तारी मांग करते हुए लिखा, “मांग स्पष्ट है – सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कठोरतम सज़ा मिले, और देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा व मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाए। भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने हम झुकेंगे नहीं। न्याय होकर रहेगा।”

भारत की अहिंसक परंपरा पर चोट

उन्होंने मांग की कि इस मामले में सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, उन्हें कठोरतम सजा दी जाए और मृतक कार्यकर्ता के परिवार को पूरी सुरक्षा तथा उचित मुआवजा दिया जाए।

राहुल गांधी ने अपने बयान के अंत में कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने कांग्रेस झुकेगी नहीं। उन्होंने भरोसा जताया कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आसनसोल में कांग्रेस समर्थक देबदीप चटर्जी की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की थी, जिसपर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रिएक्ट किया। देबदीप चटर्जी आसनसोल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार श्री प्रसेनजीत पुइतांडी के साथ काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *