इसके बाद दो अप्रैल को सुबह करीब आठ से 10 बजे के बीच दूसरी फसल भी मशीन से काटने लगे। जब वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी कि खेत के मालिक को बुलाओ, यहीं जान से मारकर गाड़ देंगे। घटना की सूचना मजदूर ने उसे दी तो उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।