वीवो ने मिड रेंज सीरीज में नया Vivo Y6 5G स्मार्टफोन पेश किया है। वीवो का यह फोन चीन में 7200mAh की बटरी और 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस फोन को कंपनी ने Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 12 जीबी तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
Vivo Y6 5G की कीमत
Vivo Y6 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ CNY 1,799 (करीब 24,000 रुपये) में आता है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB के साथ CNY 1,999 (करीब 27,000 रुपये) और तीसरा वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ CNY 2,199 (करीब 30,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन – Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Welcomes Gold में बिक्री के लिए आएगा।
Vivo Y6 5G की खूबियां
Vivo Y6 5G स्मार्टफोन में 6.75-इंच की HD+ LCD (720×1,570 पिक्सल) डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। वीवो का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें Adreno 613 जीपीयू और 12GB तक की LPDDR4X रैम है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo Y6 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में मल्टीपल कैमर मोड का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 5G, Bluetooth 4.2, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।
Vivo का यह फोन 7,200mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ ही यह IP69 + IP68 रेटिंग के साथ आता है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो वीवो का यह फोन SGS Gold Label 5-Star ड्रॉप और Shock Resistance Certification 6 के साथ आता है।


