पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपित मार्को उर्फ अभिनंदन के पैर में गोली लगी है, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त तीन बदमाशों मनीष, पिंटू व अनिकेत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित सूरज ने बताया कि उनका गिरोह लूट, चोरी, छिनैती आदि की वारदातों को अंजाम देता है।