बिहार में बालू परिवहन अब GPS ट्रैकिंग के तहत, तय रूट अनिवार्य

2.6kViews
1396 Shares

बिहार सरकार ने बालू के परिवहन पर कड़ी निगरानी के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब राज्य में बालू लदे सभी वाहनों में GPS डिवाइस अनिवार्य होगा। इसके अलावा, वाहनों के लिए पूर्व निर्धारित रूट तय किया जाएगा, ताकि GPS के जरिए वाहन निर्धारित मार्ग पर चल रहे हैं या नहीं, इसका सटीक ट्रैक रखा जा सके।

खान एवं भू-तत्व विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बालू घाटों से उठाकर ले जाने वाले वाहनों में GPS लगाने की आवश्यकता इसलिए महसूस की गई थी ताकि वाहन तय रूटों से गुजर रहे हैं या मार्ग बदल लिया गया है, इस जानकारी को GPS ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जो लगातार वाहनों की मॉनिटरिंग करेगा और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

इस पहल से न केवल अवैध बालू परिवहन पर रोक लगेगी, बल्कि राज्य में भू-तत्व संसाधनों का उचित प्रबंधन भी सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *