झारखंड बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट टाइम टेबल जारी, विषय एवं तिथि के अनुसार चेक करें डेटशीट

2.7kViews
1301 Shares

झारखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची (JAC) की ओर से क्लास 10th 12th बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए टाइम टेबल (Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2026) जारी कर दिया गया है। डेट शीट के मुताबिक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से लेकर 17 फरवरी 2026 तक एवं 12वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 3 फरवरी से लेकर 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

प्रैक्टिकल एग्जाम इन डेट्स में होंगे संपन्न

झारखंड बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाएं (थ्योरी) संपन्न होने के बाद प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किये जायेंगे। बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट 24 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक संपन्न होंगे। इसके बाद इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स 25 फरवरी से 9 मार्च के बीच अपलोड किए जाएंगे।

JAC 10th 12th Time Table 2026

परीक्षा की तिथि कक्षा 10वीं/विषय कक्षा 12वीं/विषय
3 फरवरी 2026 IIT एवं अन्य वोकेशनल विषय वोकेशनल सब्जेक्ट
4 फरवरी 2026 हिन्दी-ए, हिन्दी-बी अर्थशास्त्र (साइंस-कॉमर्स), मानवशास्त्र
5 फरवरी 2026 कॉमर्स, गृह विज्ञान गणित/ सांख्यिकी
6 फरवरी 2026 उर्दू, बांग्ला, उड़िया अर्थशास्त्र (आर्ट्स), एकाउंटेंसी
7 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान भौतिक विज्ञान
9 फरवरी 2026 विज्ञान बायोलॉजी (बॉटनी+जूलॉजी), बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र
10 फरवरी 2026 संगीत जियोलॉजी, बिजनेस गणित, भूगोल
11 फरवरी 2026 गणित एंटरप्रेन्योरशिप, होम साइंस
13 फरवरी 2026 अंग्रेजी फिलॉसफी, केमिस्ट्री
14 फरवरी 2026 खड़िया खोरठा, कुरमाली, नागपुरी पंचपरगनि इतिहास
16 फरवरी 2026 संस्कृत राजनीतिक विज्ञान
17 फरवरी 2026 अरबी, फारसी, हो, मुंडारी मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस
18 फरवरी 2026 हिन्दी-ए, अंग्रीज-ए (कला)
20 फरवरी 2026 हिन्दी-ए, अंग्रेजी-ए, संगीत
21 फरवरी 2026 वैकल्पिक विषय, अतिरिक्त विषय
23 फरवरी 2025 हिन्दी-बी और मातृभाषा

परीक्षा के लिए टाइमिंग एवं शिफ्ट

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन सुबह की शिफ्ट में प्रातः 9:45 से लेकर दोपहर 1 बजे तक करवाया जायेगा वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *