फुटबॉल खेलने गए मुंबई के पूर्व अंडर-16 फुटबॉलर की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव

2.4kViews
1499 Shares

 महाराष्ट्र के पालघर जिले के मेंधावन खिंड जंगल में पूर्व मुंबई अंडर-16 फुटबॉल खिलाड़ी सागर सोरती का शव पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, सागर पिछले दो साल से गहरे मानसिक तनाव में था। वह 15 नवंबर को पुणे में फुटबॉल खेलने का कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। उसके परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

मोबाइल से हुई पहचान

दो दिन बाद 18 नवंबर को पुलिस को पालघर के मेंधावन खिंड जंगल में एक पेड़ से रस्सी से लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने बाताय कि सागर सोरती के पास उसका मोबाइल फोन था, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिली।

दो साल से झेल रहा था मानसिक तनाव

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सोरती के परिवार के अनुसार, वह पिछले दो सालों से मानसिक तनाव में था। उसने अपने छोटे भाई की शादी के लिए नए कपड़े सिलवाने से इनकार कर दिया था, जो इसी महीने के अंत में होने वाली थी।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कारण

पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। फिलहाल कासा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हम उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *